{"_id":"5edbe1168ebc3e90393c1b16","slug":"yogi-government-turns-challenges-into-opportunities-swatantra-dev-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने चुनौतियों को अवसर में बदला: स्वतंत्र देव सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने चुनौतियों को अवसर में बदला: स्वतंत्र देव सिंह
Sun, 07 Jun 2020 12:01 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कड़े और बड़े फैसले लिए।
विज्ञापन
वर्चुअल युवा सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करें। इस वक्त पूरा देश वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ रहा है। हमारा उत्तर प्रदेश भी इस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने चुनौती को अवसर में बदल दिया। यह अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन लागू करने की दूरदर्शी नीति की वजह से भारत ने कोरोना की चुनौतियों का बेहतरीन ढंग से सामना किया।
विज्ञापन