योगी सरकार का किसानों को एक और तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों की कर्जमाफी कर अपने सबसे बड़े चुनावी वादे को पूरा कर दिया है। प्रदेश सरकार ने अब किसानों के लिए एक और बड़ी घोषणा की है जिससे उनके चेहरे खिल उठेंगे।
प्रदेश सरकार ने सूबे के आलू उत्पादकों को तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सूबे के किसानों के बचे हुए आलू 487 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एक एजेंसी करेगी। इससे उनके बचे हुए आलू बर्बाद नहीं होंगे।
बता दें पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में आलू के अत्यधिक उत्पादन से किसानों को उनका सही दाम नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान बड़ी संख्या में आलू फेंकने को मजबूर हो रहे हैं।
#UPCM का आदेश अब बर्बाद नहीं होने दिए जायेंगे किसानों के बचे आलू , 487 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद करेंगी एजेंसी @BJP4UP @myogiadityanath
— Energy Minister UP (@EMofficeUP) April 8, 2017
किसानों की आय दोगुनी कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना और उनकी फसल की सही कीमत देना योगी सरकार का लक्ष्य @BJP4UP @myogiadityanath
— Energy Minister UP (@EMofficeUP) April 8, 2017
#UPCM का आदेश किसानों के हित में जल्द शुरू होंगी पांच चीनी मिलें,21 बंद चीनी मिलों को बंद करने और बेचने की हो सकती है सीबीआई जांच @BJP4UP
— Energy Minister UP (@EMofficeUP) April 8, 2017