फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi government breaks back on illegal business of Mukhtar Ansari and gang, stops earning 48 crores

योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी और गैंग के अवैध धंधों की कमर तोड़ी, 48 करोड़ की कमाई बंद

Sat, 12 Sep 2020 01:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Sep 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Yogi government breaks back on illegal business of Mukhtar Ansari and gang, stops earning 48 crores
मुख्तार अंसारी

पूर्वांचल में मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उनके गिरोह पर पिछले कुछ महीनों से पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शासन और प्रशासन ने मुख्तार गिरोह के आर्थिक साम्राज्य को गहरी चोट दी है। अब तक की कार्रवाई में मुख्तार गिरोह की सालाना 48 करोड़ रुपये की आय बंद की जा चुकी है।

विज्ञापन

वाराणसी मंडल के अलग-अलग जिलों में प्रतिबंधित मछली कारोबार, स्टोरेज, गिरोह बनाकर वसूली, कोयला कारोबार, बूचड़खाना समेत अन्य अवैध धंधों पर अंकुश लगाकर तगड़ी चोट दी है। पुलिस के अनुसार, मुख्तार गैंग को मछली कारोबार से ही करीब 33 करोड़ रुपये की सालाना आय होती थी।
विज्ञापन



मुख्तार की बाकी की आय दूसरे अवैध धंधों से होती थी। इन्हीं अवैध कामों से गैंग संचालन होता था। एडीजी कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्तार अंसारी की शह पर आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में 120 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति गैंग के कब्जे से मुक्त कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृजभूषण, एडीजी, वाराणसी जोन ने बताया कि मुख्तार व उसके करीबियों की 48 करोड़ की सालाना आय बंद की गई है। 120 करोड़ की संपत्तियां इनके कब्जे से मुक्त कराते हुए अवैध कार्य में संलिप्त करीबियों पर कार्रवाई जारी है।

81 असलहे भी जब्त 
मुख्तार के करीबियों ने खुद पर दर्ज मुकदमों को छिपाकर असलहों का लाइसेंस ले रखा था। ऐसे लोगों के 81 असलहों के लाइसेंस रद्द कराए गए हैं। उन पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है।

करीबियों की गिरफ्तारी ने तोड़ी कमर
वाराणसी समेत मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर व जोन के अन्य जिलों में लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है, जो सीधे मुख्तार के लिए अवैध काम करते पाये गये। ऐसे 100 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें 78 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed