{"_id":"59357c474f1c1ba3049c7662","slug":"yogi-birthday-blood-donation-anywhere-havan-pujan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के जन्मदिन पर कहीं रक्तदान तो कहीं हवन पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के जन्मदिन पर कहीं रक्तदान तो कहीं हवन पूजन
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
बलिया में सीएम योगी का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी ने आईएमए लहुराबीर में रक्तदान किया। मुख्य अतिथि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण रहे। वाहिनी के मंडल प्रमुख अंबरीष सिंह भोला के नेतृत्व में विनय जायसवाल, जयदीप कुशवाहा, सतीश वर्मा, अजय सिंह, अजय गुप्ता समेत करीब 150 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
उधर, भाजपा ने तेलियाबाग स्थित चौरा माता मंदिर पर हवन पूजन किया। महामृत्युंजय मंत्र का जप किया गया। मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने योगी की तस्वीर पर तिलक लगाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
इस मौके पर महानगर मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा, सिद्धनाथ शर्मा, सत्य प्रकाश, विकास चौधरी, विवेक जायसवाल, विनय गुप्ता, नरसिंह, सुनील चौहान, सुशील गुप्ता, रमेश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
हिंयुवा ने रामनगर राजकीय बाल सुधार गृह के बच्चों के बीच योगी का जन्मदिन मनाया। वस्त्र, खेल के सामान और मिठाई बांटी। वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय के अलावा कमलेश, राजेश, शिवचरण, देवेश आदि मौजूद रहे।