{"_id":"5957bfcb4f1c1bdc398b4871","slug":"yogi-adityanath-to-visit-varanasi-top-officials-will-be-on-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का बनारस दौरा आज, निशाने पर होंगे जिले के आला अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का बनारस दौरा आज, निशाने पर होंगे जिले के आला अधिकारी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ रविवार को दूसरी बार बनारस के दौरे पर आ रहा हैं। सीएम योगी सर्किट हाउस में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। एक घंटे की समीक्षा के दौरान उनके निशाने पर जिले के प्रमुख विभागों के आला अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
सीएम ने अपने पिछले दौरे में ही अफसरों को 27 जून तक तीन फ्लाईओवर निर्माण और सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था। अफसरों ने उन्हें इसका आश्वासन भी दिया था। मियाद बीत गई लेकिन तीन में से एक भी फ्लाईओवर का काम पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
बरसात शुरू हो चुकी है और शहर में आईपीडीएस योजना के तहत भूमिगत वायरिंग का काम भी अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। सीएम कुल 31 बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे। सीएम के प्रोटोकाल के मुताबिक वह दोपहर 12:30 यसे 1:30 बजे तक वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
1:30 बजे से दो बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। समीक्षा में सामनेघाट, मंडुवाडीह और बलुआघाट फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा प्रमुख होगा। 27 जून की तिथि बीतने के बाद भी तय नहीं है कि ये पुल कब तक पूरे किए जा सकेंगे।
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में हृदय के तहत अन्य 24 सड़कों पर कराने वाले भूमिगत वायरिंग, सीवरेज आदि कार्यों सहित सड़क मरम्मत की रिपोर्ट तलब की थी। ईएसएएल द्वारा 26 करोड़ 50 लाख की लागत से लगाए जाने वाले हेरिटेज पोल एवं लाइट लगाए जाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई एवं सितंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया था।
बरसात शुरू हो चुकी है और अब दस दिनों पूर्व ही वरुणापार इलाके में सीवर कनेक्शन देने का काम शुरू किया गया है। वरुणा कारीडोर का काम भी बेहद धीमी गति से चल रहा है।
इसके निर्माण कार्य में कई खामियां भी उजागर हो चुकी हैं। इस पर भी सीएम की विशेष निगाह होगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिसंबर तक सभी गांवों में खुले में शौच मुक्त किया जाना है। स्वच्छ भारत मिशन के अलावा 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर भी समीक्षा होगी।