फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath says that UP will make prosperous state

एक वर्ष में एक लाख युवाओं को रोजगार देगी सरकार : सीएम योगी

Sun, 23 Dec 2018 10:15 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 23 Dec 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath says that UP will make prosperous state
गाजीपुर में सीएम योगी - फोटो : amar ujala
वाराणसी में दो दिन के प्रवास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजीपुर पहुंचे। यहां पर कौशल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले का भी उद्घाटन करने सीएम योगी स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार एक वर्ष में एक लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुछ माह पूर्व हुए सम्मेलन में निवेशकों ने सात लाख करोड़ का निवेश करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


यह बड़े सौभाग्य की बात है। इससे लाखों युवा आत्मनर्भिर बनेंगे और उनमें सकारात्मक बदलाव आएगा। कहा कि सरकार शिक्षकों, पुलिस कर्मियों के साथ ही एसडीएम-डिप्टी एसपी आदि पदों पर नियुक्ति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं से कहा कि वह अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। उन्होंने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की सराहना की। कार्यक्रम में संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने तीन दिवसीय मेले को एक और दिन बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि रोजगार मेला नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगा। 
 

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा 

Yogi adityanath says that UP will make prosperous state
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
सीएम योगी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हैलीपेड पर उतरा। पुलिस के जवानों ने सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विधायक संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल तथा मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे।

सीएम ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। सीएम ने 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया व विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर अधूरी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने विकास भवन में अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें कई अधिकारियों को लापरवाही के लिए फटकार लगाई। इसके बाद सीएम कासिमाबाद क्षेत्र के लिए निकले। वहां पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, वहीं अफसर व कर्मचारी सीएम के दौरे से हांफते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed