{"_id":"5bf00326bdec22696e0e5d66","slug":"yogi-adityanath-says-that-bjp-return-in-next-loksabha-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बोले सीएम योगी, उपलब्धियों के बल पर 2019 में सत्ता में लौटेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बोले सीएम योगी, उपलब्धियों के बल पर 2019 में सत्ता में लौटेगी भाजपा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के कमल संदेश बाइक रैली को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले विश्वविद्यालय में हुई सभा में सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बल पर 2019 में और अधिक सीटों के साथ दोबारा सत्ता में लौटेंगे।
सीएम ने कहा कि पांच राज्यों में इस समय चुनाव चल रहे हैं। वहां भी इस रैली का संदेश पहुंचना चाहिए, ताकि वहां के कार्यकर्ता भी उत्साहित रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उस संदेश को 2019 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आमजन तक पहुंचाने के लिए यह कमल संदेश यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी कार्य में लगने का आह्वान किया। रैली को रवाना करने के बाद सीएम ने भाजपा का झंडा थामा और 15 मिनट तक झंडा बाइक सवारों को लहराते रहे।
विज्ञापन
रैली संपूर्णानंद से लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, तिलक प्रतिमा, नगर निगम, साजन तिराहा, भारत माता मंदिर, इंग्लिशिया लाइन, तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर, कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय पर समाप्त हुई। रैली में जय श्री राम और 'राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे' के नारे भी लगते रहे।

ट्रिपलिंग और हेलमेट के लिए सीएम की अपील
सीएम ने दिखाई हरी झंडी
- फोटो : amar ujala
सीएम ने इस रैली में अनुशासित तरीके से चलने के लिए और हेलमेट के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। कहा कि बाइक रैली में धक्का-मुक्की न हो इसका कार्यकर्ता ख्याल रखें। इस दौरान सीएम ने बाइक पर तीन लोगों के बैठने पर डांट लगाई और उतारकर दूसरी बाइक पर बैठवाया।
बताते चलें कि सीएम को भी इस बाइक रैली में शामिल होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से वे शामिल नहीं हुए। रैली रवाना करने के बाद सीएम पुलिस लाइन से गोरखपुर रवाना हो गए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि आदि शामिल रहे।