फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Yogi adityanath government next big action police will search refugees horoscope of Mukhtar ansari gang in ghazipur

योगी सरकार की अब अगली बड़ी कार्रवाई, मुख्तार गैंग के शरणदाताओं की कुंडली खंगालेगी पुलिस

Thu, 30 Jul 2020 12:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Jul 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath government next big action police will search refugees horoscope of Mukhtar ansari gang in ghazipur
मुख्तार अंसारी

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से माफिया गिरी को समाप्त करने और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने अभियान जारी रखा है। मुख्तार गैंग के सहयोगियों के कब्जे से भूमि खाली कराने और शस्त्र जमा कराने के बाद अब गैग के सदस्यों को शरण देने वालों की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस अफसर बड़ी कार्रवाई का मन बना चुके हैं। फिलहाल इस गैंग से जुड़े एक-एक व्यक्ति को जहां चिह्नित किया जा रहा है, वहीं उनकी सूची तैयार की जा रही है। हालांकि कई पूरे काम को बड़ी गोपनीयता से किया जा रहा है, जिससे कार्रवाई होने पर किसी तरह की समस्या न आए।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर बीते माह मुख्तार गैंग के सक्रिय सदस्यों पर जिला प्रशासन की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। परिजनों, रिश्तेदारों और सहयोगियों के कब्जे से 39 लाख से अधिक की सरकारी भूमि खाली कराई गई। नगर एवं मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी द्वारा लाइसेंस निरस्त करने के बाद दर्जनों शस्त्र मालखाने में जमा किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों जगहों की कोतवाली पुलिस एक बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए मुख्तार गैंग को सहयोग करने वालों को चिह्नित करने के साथ सूची तैयार की जा रही है। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि चिह्नित करने का कार्य लगातार जारी है। सहयोगियों की कुंडली खंगालने के लिए सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed