फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yoga sessions will be held for five days in Kesaripur, a village adopted by Kashi Vidyapith

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के गोद लिए गांव केसरीपुर में पांच दिन होगा योग

Tue, 16 Jun 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Yoga sessions will be held for five days in Kesaripur, a village adopted by Kashi Vidyapith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से गोद लिए गांव केसरीपुर में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरआत 17 जून से होगी। 21 जून तक आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को योग कराया जाएगा। योग के अलग-अलग आसन कराए जाएंगे। केसरीपुर गांव को विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से गोद लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय की ओर से होने वाले यहां होने वाले आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. वंदना सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान योग विशेषज्ञ व प्रशिक्षक ग्रामीण महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं तनाव प्रबंधन की तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। इस वर्ष के कार्यक्रम की विशेषता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योग प्रशिक्षण सत्र होंगे। इसमें मातृ स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, प्रसव पूर्व देखभाल तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित योग अभ्यासों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed