फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yashwant from Banaras won ₹40,000 by pinning Naresh from Punjab in wrestling competition in Varanasi

कुश्ती दंगल प्रतियोगिता: बनारस के यशवंत ने पंजाब के नरेश को पटक कर जीते 40 हजार, 24 पहलवानों ने दिखाया दम

Tue, 06 Oct 2026 03:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 06 Oct 2026 03:25 PM IST
सार

सेवापुरी ब्लॉक के बिहड़ा गांव में डीह बाबा अखाड़े पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में 24 पहलवानों ने अलग-अलग मुकाबलों में दम दिखाया। इस दौरान बनारस के यशवंत गिरी ने पंजाब के नरेश पहलवान को पटकनी देकर 40 हजार की कुश्ती अपने नाम की।  

विज्ञापन
Yashwant from Banaras won ₹40,000 by pinning Naresh from Punjab in wrestling competition in Varanasi
प्रतियोगिता में भिड़े पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कछवा रोड के सेवापुरी ब्लॉक के बिहड़ा गांव में सोमवार को डीह बाबा अखाड़े पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हुई। 24 पहलवानों ने अलग-अलग मुकाबलों में दांव पेच आजमाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। डीएलडब्ल्यू के यशवंत गिरी ने पंजाब के नरेश पहलवान को पटकनी देकर 40 हजार की कुश्ती अपने नाम की। दोनों पहलवानों के बीच मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। 

विज्ञापन


महिला पहलवानों के मुकाबले में मिर्जापुर डीआईजी अखाड़े की खुशबू पहलवान ने वाराणसी की नेहा को पराजित किया। खुशबू को पांच हजार का पुरस्कार दिया गया। मिर्जापुर के अनिल पहलवान और मुंगवार के लक्कड़ पहलवान के बीच 50 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन


पूर्व हिंद केसरी ने कराया उद्घाटन
पूर्व हिंद केसरी लालजी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने महिला पहलवानों का हाथ मिलवाकर महिला कुश्ती का शुभारंभ कराया। दंगल समिति की ओर से अतिथियों को स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की लिखित यथार्थ गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता राजू यादव ने की और संचालन नंदलाल मास्टर ने किया। ग्राम प्रधान कमलेश यादव, निलेश यादव समेत अन्य लोगों ने आयोजन में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed