फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yadav Mahasabha performed Jalabhishek of Baba Vishwanath for 10th consecutive year

Sawan 2026: यादव महासभा ने लगातार 10वें साल किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, विश्व शांति की कामना

Mon, 03 Aug 2026 03:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 03 Aug 2026 03:04 PM IST
सार

Varanasi News: काशी में यादव समाज के श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। उन्होंने विश्व शांति, राष्ट्र की समृद्धि, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की मंगलकामना की।

विज्ञापन
Yadav Mahasabha performed Jalabhishek of Baba Vishwanath for 10th consecutive year
जलाभिषेक के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री कृष्णा यादव महासभा ने अपनी वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए लगातार दसवें वर्ष श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन में यादव समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। उन्होंने विश्व शांति, राष्ट्र की समृद्धि, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की मंगलकामना की।

विज्ञापन


जलाभिषेक कार्यक्रम के लिए यादव समाज के लोग लक्सा थाना के निकट एक होटल पर एकत्र हुए। यहां से यादव महासभा के अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में सभी समाजबंधु काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यादव समाज की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन इस वर्ष भी विधिवत किया गया। जगदीश यादव दिल्ली सरकार के ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने इस आयोजन को समाज के लिए गौरव का विषय बताया। यह धार्मिक आयोजन लगातार दसवें वर्ष उसी श्रद्धा, आस्था और परंपरा के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed