फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   "Yad Karo Kurbani ' plenty rushed student

'याद करो कुर्बानी' में खूब दौड़े छात्र

Sat, 20 Aug 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 20 Aug 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
"Yad Karo Kurbani ' plenty rushed student
दौड़
आजादी के 70 साल पर ‘याद करो कुर्बानी’ का नारा लेकर शुक्रवार को बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाई। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित इस दौड़ में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जुनून के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आजादी का संदेश लेकर हुई ये दौड़ प्रतियोगिता महिला व पुरुष दोनों अलग अलग वर्गों में हुई। मालवीय भवन से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


पुरुषों के लिए छह किमी और महिलाओं के लिए तीन किलोमीटर की हुई इस दौड़ में पुरुष वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र विकास राय प्रथम रहे। वहीं द्वितीय स्थान बीपीएड के राम लखन साहनी और तृतीय स्थान तेलुगू से डिप्लोमा कर रहे अजय यादव ने हासिल किया। इसी क्रम में महिला वर्ग में प्रथम स्थान बीपीएड की पूना देवी, द्वितीय एमपीएड की  नीतू यादव व तृतीय सुष्मिता श्रीवास्तव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि हमें       उन शहीदों को याद करना चाहिए जिनकी कुर्बानी की बदौलत हमें आजादी से जीने का अधिकार मिला है। उन्होंने विजेताआें को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रो. सत्येंद्र सिंह, प्रो. एसके त्रिगुण, प्रो. डीसी राय, प्रो. रोयना सिंह, डॉ. निर्मल होरो, डॉ. अभिमन्यु सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. विद्यासागर, डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed