Y20 Summit: मैक्सिको के लुईस को भाया बनारस, कहा-'सोशल मीडिया पर देखा था, लेकिन उससे कहीं ज्यादा सुंदर है शहर'
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में चल रहे सम्मेलन के तीसरे दिन खुले सत्र में युवाओं ने अमृत काल को सशक्त बनाने पर अपने विचार रखे। शासन में सहभागिता के माध्यम से अमृत पीढ़ी को सशक्त बनाना विषय पर माई गवर्नमेंट इंडिया के निदेशक आशीष खरे और वरिष्ठ प्रबंधक रेनू सिंह ने युवाओं को प्रेरक वीडियो दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 से पहले काशी में वाई-20 (यूथ सम्मेलन) समिट से वैश्विक विकास का रोडमैप तैयार होगा। शनिवार को तकनीकी विकास, नवाचार समेत कई विषयों पर युवा प्रतिभागियों ने मंथन किया। देश-विदेश से आए प्रतिभागियों के विचारों को शामिल कर चार दिवसीय सम्मेलन का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो गया है। जिस पर चर्चा के बाद उस दिशा में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में चल रहे सम्मेलन के तीसरे दिन खुले सत्र में युवाओं ने अमृत काल को सशक्त बनाने पर अपने विचार रखे। शासन में सहभागिता के माध्यम से अमृत पीढ़ी को सशक्त बनाना विषय पर माई गवर्नमेंट इंडिया के निदेशक आशीष खरे और वरिष्ठ प्रबंधक रेनू सिंह ने युवाओं को प्रेरक वीडियो दिखाया। माई गवर्नमेंट के बारे में बताया कि इसे भारत सरकार के नागरिक सहभागिता प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण के लिए नागरिकों के साथ जुड़ने और जनता के मुद्दों व विषयों पर राय लेने के लिए कई सरकारी निकायों और मंत्रालयों के साथ सहयोग करता है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डेटा सेंटर नीति, डेटा संरक्षण नीति, राष्ट्रीय बंदरगाह नीति, आईआईएम विधेयक शामिल है।
यह भी पढ़ें- Varanasi: रोपवे के सफर को लेकर आई अच्छी खबर, जानिए कब हो सकता है उद्घाटन, क्या होंगी सुविधाएं?
जलवायु परिवर्तन, नवाचार पर हुई चर्चा
दूसरे सत्र में जी-20 देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 100 प्रतिभागियों ने जलवायु परिवर्तन, नवाचार, आपदा जोखिम पर भी चर्चा की। शांति निर्माण और सुलह शीर्षक के आधार पर युद्ध रहित युग की शुरुआत पर भी प्रतिभागियों ने विचारों को साझा किया। साथ ही लोकतंत्र और शासन में युवा पर भी खुलकर बातचीत हुई।
युवाओं के विचार ड्राफ्ट में शामिल
वाई-20 को लेकर जो फाइनल ड्राफ्ट में युवाओं के विचारों और सिफारिशों को भी शामिल किया गया है। अब तक वाई-20 के आयोजनों में आने वाली सिफारिशों, विचारों, विचार-मंथन सत्रों, युवा परामर्श और चर्चाओं को भी जोड़ा गया है। बताया गया है कि फरवरी, 2023 में गुवाहाटी में हुए युवा-20 शिखर सम्मेलन से लेकर लेह में आयोजित सम्मेलनों के विचारों को भी शामिल किया गया है। इस दौरान प्रियांक चौहान, संयोजक अजय कश्यप सहित वाई-20 सचिवालय के सदस्य भी मौजूद रहे। यूथ 20 इंडिया के सचिव अभिषेक मल्होत्रा, आर्य झा और दृष्टि रावल ने भी विचारों को रखा।
काशी विश्वनाथ धाम और घाट पर आज भ्रमण करेंगे युवा
वाई 20 में आए देश के विभिन्न जगहों के साथ ही विदेशी मेहमान रविवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने भी जाएंगे। इसके साथ ही शाम को शाम को घाट भ्रमण का भी कार्यक्रम भी। साथ ही क्रूज का भी आनंद लेंगे।
वाई 20 में आए विदेशी मेहमानों से बातचीत
यूथ समिट ने एक अच्छा अवसर दिया है। इसमें हमें वैश्विक स्तर पर अपने विचारों को रखने का मौका मिल रहा है और बहुत कुछ सीखने-समझने का भी अवसर मिला है। जी-20 देशों के समूह के युवा के रूप में इस समिट का हिस्सा होना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत ने इसकी अध्यक्षता की है, यह महत्वपूर्ण है। पहली बार काशी आने का सौभाग्य मिला है। यहां की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्म के बारे में इंटरनेट पर तो पढ़ा था, लेकिन वास्तव में इस शहर को देखकर बहुत अभिभूत हूं। - एलेग्रा इएनिरी, इटली
वैश्विक स्तर पर होने वाला यह समिट निश्चित तौर पर युवाओं के लिए बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। कई स्तर पर हुई चयन प्रक्रिया के बाद वाई-20 में चयन की जानकारी मिली तो बहुत खुशी हुई। इसमें चयन के बाद न केवल भारत आने का मौका मिला बल्कि दुनिया के अन्य देशों की कला, संस्कृति, शैक्षिक और सामाजिक परिदृश्य से भी रूबरू हो रहे हैं। काशी के बारे में जानने, देखने का भी पहली बार अवसर मिलना मेरे लिए बड़ा सुखद है। - जैनेट सिवोक्यू, यूके
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैक्सिको में प्रतियोगिताएं कराई गईं थीं। इसमें 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। श्रेष्ठता के आधार पर जैसे ही मुझे अपने चयन की जानकारी मिली तो बहुत खुशी हुई। वैश्विक स्तर पर इतने बड़े कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सबसे अधिक खुशी तब हुई जब यह आयोजन काशी में होने की जानकारी मिली। काशी के बारे में जैसा सुना और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखा था, हकीकत में कहीं उससे ज्यादा ही अच्छा शहर है। - लुईस पेनेस, मैक्सिको