फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wrong to answer those who are not proud of saffron: Tejashwi Surya

जिन्हें भगवा पर गौरव नहीं, उनकी बात का जवाब देना गलत : तेजस्वी सूर्या

Tue, 01 Mar 2022 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Wrong to answer those who are not proud of saffron: Tejashwi Surya
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बंगलूरू साउथ के सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा, अखिलेश यादव भगवा विरोधी, हिंदू विचार और सनातन संस्कृति पद्धति से नफरत करते हैं। ऐसे लोगों का जवाब देना ही गलत है। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अखिलेश यादव के हिंदू विरोधी बयान की हम सब कड़ी निंदा और विरोध करते हैं।
विज्ञापन

अखिलेश यादव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आखिरी समय में काशी प्रवास के बयान पर तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। वह अध्यात्म से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी ठेकेदार अखिलेश यादव सत्ता हासिल करने का उद्देश्य लिए आज आम जनता के बीच घूम रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं। यही अखिलेश यादव कोरोना काल की विभीषिका के दौरान जनता के बीच से नदारद थे। इससे पहले उनके काशी पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 52 बीघा (लालपुर) चौराहे पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। उनके साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी भी मौजूद थे। उनका काफिला पांडेयपुर चौराहे पर पहुंचा, जहां उन्होंने मुंशी प्रेमचंद्र की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। काशी विश्वनाथ और संकटमोचन में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने पदयात्रा की। इस दौरान शैलेंद्र मौर्या, रजत जायसवाल, आशुतोष पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed