{"_id":"6853a8b988d93d66080918d9","slug":"wrong-plaster-was-applied-on-a-research-student-in-bhu-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू में शोध छात्र को लगाया गलत प्लास्टर, मामले की शिकायत के बाद मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू में शोध छात्र को लगाया गलत प्लास्टर, मामले की शिकायत के बाद मचा हड़कंप
Thu, 19 Jun 2025 11:35 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:35 AM IST
सार
बीएचयू में शोध छात्र को गलत ढंग से प्लास्टर लगाने का मामला सामने आया है। चिकित्सा महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार शिकायत कर जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के शोध छात्र नील दुबे ने ट्रॉमा सेंटर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर बीएचयू प्रशासन से शिकायत की है। कहा कि बीते शनिवार को हाथ में लगी चोट लेकर स्टूडेंट्स हेल्थ सेंटर पहुंचे थे जहां एक्स रे देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद जब वह ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो डॉक्टर सौरभ सिंह की ओपीडी थी और उनको ही दिखाया। आरोप है कि दस मिनट में दो बार प्लास्टर लगाया गया और प्लास्टर लगवाकर छात्रावास पहुंचे ही थे कि उंगलियों में खुजली शुरू हो गई।
विज्ञापन
बताया कि दो दिन बाद जब परेशानी बढ़ी तो वे लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचे यहां पता चला कि ट्रॉमा सेंटर में हुआ प्लास्टर ढंग से नहीं किया गया था। नील ने आगे बताया कि जब बीएचयू के छात्रों के साथ ऐसा हो रहा है तो फिर अन्य सामान्य मरीजों के साथ डॉक्टर कैसे उपचार कर रहे होंगे। उन्होंने निदेशक और कुलसचिव से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन