फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wrong information of five years old boy kidnaping in varanasi

वाराणसी में पांच साल का बच्चा हुआ 'अगवा', पुलिस दौड़ी तो भागे मजदूर

Sun, 16 Apr 2017 08:14 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 16 Apr 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
wrong information of five years old boy kidnaping in varanasi
अगवा' बच्चा और वह मकान जहां वह खेल रहा था - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आज सुबह करीब 10 बजे डायल 100 को एक पांच साल के बच्चे की अपहरण होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस महकमे में सनसनी मच गई। पुलिस ने बच्चे को घंटे भर के अंदर ही ढूंढ़ निकाला। मगर मामला कुछ और ही निकला। 
विज्ञापन


पुल‌िस के सूचना उस बच्चे के मां ने दी थी। मामला मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर कॉलोनी का था। पुलिस तत्परता दिखते हुए तुरंत ही वहां पहुंची। बच्चे के मां का रो-रो कर बुरा हाल था। थोड़ी छानबीन के बाद पुलिस को उसी मुहल्ले में बन रहे एक नए मकान पर शक गया।
विज्ञापन


पुलिस वहां पहुंची तो कुछ मजदूर जो वहां काम कर रहे थे भाग खड़े हुए। बच्चा उसी मकान में बैठा मिला। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जब पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला। दरअसल , वह पांच साल का बच्चा बेहद शरारती था। वह मकान में खेलने के लिये आया था। वहां काम कर रहे सारे मजदूर उसे जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा इन्हीं लोगों के साथ खेलता था। बच्चे की शैतानी से परेशान होकर मजाक- मजाक में एक मजदूर ने उसके हाथ बांध दिए और उसे वहीं बैठा दिया। इधर, जब बच्चा काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी मां शशिकला परेशान हो गई। काफी खोजने के बाद भी बच्चा नहीं मिला तो उसने 12 बजे पुलिस को सूचना दे दी।


पुलिस हरकत में आयी तो बच्चा भी मिल गया। मजदूरों ने बताया कि जब हमारी ओर पुलिस आ रही थी तो हमलोग डर कर भाग खड़े हुए।  जब पूरा मामला सबके सामने आया तो सबने राहत की सांस ली। पुलिस उन मजदूरों से बातचीत कर वापस लौट गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed