फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wrestling State Championship begins, Olympic, Asian and Commonwealth athletes to emerge

Varanasi News: कुश्ती स्टेट चैंपियनशिप शुरू, निकलेंगे ओलंपिक एशियाड और कॉमनवेल्थ के खिलाड़ी

Thu, 19 Feb 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Wrestling State Championship begins, Olympic, Asian and Commonwealth athletes to emerge
मुगल शाहिद बाबा और मेखुडी उस्ताद की याद में बुधवार को जिले में आयोजित अंडर 15 बालक-बालिका कुश्ती स्टेट चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई। पहलवानों ने देर रात तक कुश्ती के कई दांवपेंच दिखाए। जमालपुर के आरटीओ ऑफिस में चैंपियनशिप की शुरुआत शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे छोड़कर की गई। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद उपाध्याय और वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने कार्यक्रम का संचालन और आए अतिथियों का स्वागत किया। अब बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल और फाइनल के मैच खेले जाएंगे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित वाराणसी कुश्ती संघ के कार्य समिति के पदाधिकारी का सम्मान किया गया। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह बबलू ने कहा कि कुश्ती का स्वर्णिम काल चल रहा है। हमारा यही प्रयास है वाराणसी के साथ-साथ प्रदेश और देश की कुश्ती ऊंचाइयों पर जाता रहे। इस तरह की प्रतियोगिताओं से आगामी ओलंपिक एशियाड और कॉमनवेल्थ के खिलाड़ी निकलेंगे। अगर किसी खिलाड़ी को डायट की और प्रैक्टिस की और सुविधा हो रही होगी उसकी पूरी मदद हमारी तरफ से की जाएगी। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित वाराणसी कुश्ती संघ के कार्य समिति के पदाधिकारी का सम्मान किया गया। वाराणसी कुश्ती संघ के सचिव राजकुमार मिश्रा, मुख्य कुश्ती प्रशिक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed