फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wrestling Competition Western Railway Wins Championship Trophy in Greco-Roman and Freestyle Categories

कुश्ती प्रतियोगिता: पश्चिम रेलवे का दबदबा, ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल दोनों वर्गों में जीती चैंपियन ट्रॉफी

Fri, 02 Oct 2026 12:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 02 Oct 2026 12:01 PM IST
सार

बरेका में आयोजित 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती संपन्न हो गई। इस दौरान बरेका के खिलाड़ियों ने तीन रजत, दो कांस्य समेत पांच पदक जीते। ग्रीको रोमन और फ्री-स्टाइल में पश्चिम रेलवे चैंपियन रहे। 

विज्ञापन
Wrestling Competition Western Railway Wins Championship Trophy in Greco-Roman and Freestyle Categories
विजेताओं को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) कुश्ती केंद्र में आयोजित 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से ग्रीको रोमन और फ्री-स्टाइल दोनों वर्गों में चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने दोनों वर्गों में दूसरा और पश्चिम रेलवे की टीम को तीसरा स्थान मिला। मेजबान बरेका के खिलाड़ियों ने तीन रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते। प्रतियोगिता के अंतिम फ्री-स्टाइल के 97 किग्रा भार वर्ग में पश्चिम रेलवे के प्रवीण कुमार ने स्वर्ण जीता जबकि रेलवे सुरक्षा बल के हरदीप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। 
विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेलवे के राहुल राठी और उत्तर रेलवे के विक्की ने कांस्य पदक अपने नाम किया। फ्री-स्टाइल के 74 किग्रा भार वर्ग में पश्चिम रेलवे के सौरभ सहरावत ने स्वर्ण तथा उत्तर रेलवे के यश ने रजत पदक जीता। वहीं, बरेका के मुन्ना यादव और उत्तर पश्चिम रेलवे के परविंदर ने कांस्य पदक हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीको रोमन के 82 किग्रा भार वर्ग में उत्तर मध्य रेलवे के अमन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पश्चिम रेलवे के रोहित दहिया ने रजत जीता। मध्य रेलवे के अंकित और उत्तर रेलवे के नीरज ने कांस्य पदक हासिल किया। ग्रीको रोमन के 63 किग्रा भार वर्ग में उत्तर पश्चिम रेलवे के संदीप ने स्वर्ण, पश्चिम रेलवे के रुपिन ने रजत और मध्य रेलवे के चेतन ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का  प्रदर्शन किया। 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने विजेता टीमों एवं पदक विजेता पहलवानों को ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया। समापन समारोह में बरेका खेलकूद संघ अध्यक्ष मनीष कुमार, यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, विवेक शील, आलोक अग्रवाल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed