फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worship of the feet of Shankaracharya Swaroopanand Saraswati

Varanasi News: शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के चरण पादुका का पूजन

Tue, 15 Sep 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Worship of the feet of Shankaracharya Swaroopanand Saraswati
वाराणसी। ज्योतिर्मठ शारदा पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 102वां प्राकट्योत्सव सोमवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में उल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में शंकराचार्य के चरण पादुका का पूजन हुआ। मोदक से अर्चन हुआ। वैदिक आचार्य मणि झा, ओमप्रकाश पांडेय, विनय भूषण तिवारी, शिवाकांत मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा ने रुद्राभिषेक किया। 108 वैदिक विद्यार्थियों ने चतुर्थ वेद का पारायण किया। दिनभर भजन कीर्तन और भंडारा चला। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में दो बार जेल यात्रा भी गए थे। वे राममंदिर आंदोलन में भी जेल गए थे। सबसे अधिक चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान करने वाले संन्यासी भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed