{"_id":"6a28164ad38a5e48190673d3","slug":"worship-of-shivling-found-in-ganga-in-kashi-has-begun-five-women-performed-abhishek-in-varanasi-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी में गंगा में मिले शिवलिंग की शुरू हुई पूजा, पांच महिलाओं ने किया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी में गंगा में मिले शिवलिंग की शुरू हुई पूजा, पांच महिलाओं ने किया अभिषेक
Tue, 09 Jun 2026 07:21 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:21 PM IST
सार
Varanasi News: काशी में गंगा पार मिले अद्भुत नक्काशीदार शिवलिंग के 2500 वर्ष पुराने होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बुधवार को पांच महिलाओं ने शिवलिंग का अभिषेक किया।
विज्ञापन
2500 वर्ष पुराने शिवलिंग की हुई पूजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा पार सुजाबाद क्षेत्र में दो दिन पहले मिले शिवलिंग को गंगा मंदिर में स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और पांच महिलाओं ने गंगेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन और अभिषेक किया। ये शिवलिंग करीब 2500 साल प्राचीन और करीब दो क्विंटल का है।
विज्ञापन
संघ के स्वयंसेवक करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। स्वयंसेवक संतोष जायसवाल ने कहा कि यह अत्यंत दुर्लभ शिवलिंग है। उन्होंने इसकी बनावट और नक्काशी को अद्भुत बताया। मंदिर में इसकी स्थापना के बाद पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। एक अन्य स्वयंसेवक बृजेश वर्मा ने कहा कि जांच से शिवलिंग की प्राचीनता की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
गंगा मंदिर के पुजारी लालबाबू निषाद ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और पुलिस प्रशासन को शिवलिंग के संदर्भ में सूचित किया गया है। बीते रविवार को क्षेत्र के पंद्रह मछुआरों के जाल में यह शिवलिंग फंस गया था। हालांकि, अभी तक इसकी पुरातात्विक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन