फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   worship of devi maa by devotee

भव्य पंडालों में मां की लीला देखने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Fri, 29 Sep 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 29 Sep 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
worship of devi maa by devotee
देवी मां - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र की अष्टमी को देवी मां के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। दिन से लेकर देर रात तक पूजा पंडालों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में एक से एक भव्य पूजा पंडालों में विराजमान महिषासुर मर्दिनी की झांकियां निहार भक्त निहाल होते रहे।

 

रोहनिया क्षेत्र के अखरी और काशीपुरा स्थित मंदिरों के अलावा शाहाबाद स्थित दुर्गा उत्सव समिति, बरवन स्थित जय मां सिंह वाहिनी पूजा समिति, मोहनसराय स्थित जय मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब, चिनार स्थित दुर्गा पूजन उत्सव समिति के पंडालों में जमकर भीड़ रही।

विज्ञापन


चौराहा माता मंदिर दरेखू का वार्षिक शृंगार और हवन का आयोजन किया गया। चौबेपुर स्थित रामलीला मैदान में प्रियदर्शिनी मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित पंडाल में हिमालय पर्वत पर विराजमान भगवान शिव की झांकी आकर्षक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां महिषासुर के वध का पांच मिनट का शो भी लोगों को खूब पसंद आया। इसी तरह धौरहरा बाजार, मुनारी, गरथौली,  अजांव, बर्थरा कलां, डुबकिया, कैथी स्थित पंडालों में भी देर रात तक भीड़ लगी रही।

 

कछवा रोड क्षेत्र के ठटरा में कोटेश्वरी देवी मंदिर और मां शारदा देवी के मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। चित्रसेनपुर और कछवा रोड में स्थापित पूजा पंडालों में मां की भव्य झांकियां सजाई गई हैं।
 

पिंडरा क्षेत्र के नकटी स्थित नकटेश्वरी धाम, चर स्थित शीतला माता मंदिर, रमईपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर और झंझोर स्थित जीवदायनी देवी मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की। वहीं, श्री मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से कुआर बाजार में स्थापित मां की झांकी देखने को भीड़ उमड़ पड़ी।


 

झंझोर स्थित जीवदानी देवी मंदिर में गरबा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ागांव क्षेत्र के साधोगंज, भीटी, कनियर, बड़ागांव, गांगकला, बसनी, बाबतपुर और धवकलगंज आदि जगहों पर स्थापित पंडालों पर भीड़ लगी रही।

इसी तरह राजातालाब, पनियरा, चंदापुर, सिहोरवा और जक्खिनी में स्थापित पंडालों में मां की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed