फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worship Gauri Nandan by fasting tomorrow on Varada Vinayaki Chaturthi

Varanasi News: वरद वैनायकी चतुर्थी पर कल व्रत रखकर गौरीनंदन का पूजन

Tue, 19 May 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Worship Gauri Nandan by fasting tomorrow on Varada Vinayaki Chaturthi
वरद वैनायकी चतुर्थी पर 20 मई को सर्व विघ्नविनाशक, अनंतगुण से विभूषित प्रथम पूज्यदेव भगवान गणेश जी का पूजन-अर्चन होगा। 56 विनायक सहित सभी गणेश मंदिरों में शृंगार होगा। भक्त व्रत रखकर दर्शन पूजन कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि 19 मई को दोपहर 2:19 बजे से 20 को सुबह 11:08 बजे तक रहेगी। मध्याह्न व्यापिनी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत 20 को रखा जाएगा। श्रीगणेश चतुर्थी व्रत महिला, पुरुष तथा विद्यार्थी रखकर गणेश मंदिरों में दर्शन पूजन करेंगे। श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर आराध्यदेवों का पूजन-अर्चन कर वरद वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत का संकल्प लेकर व्रत रखेंगे। श्रीगणेश जी को दूर्वा एवं मोदक, मेवा एवं ऋतुफल आदि नैवेद्य अर्पित कर षोडशोपचार पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed