फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   worship

महामारी पर भारी पड़ी आस्था, कुंडों पर हुआ पूजन

Mon, 10 Aug 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
worship
वाराणसी। कोरोना महामारी पर आस्था एक बार फिर से भारी पड़ी। रविवार को ललही छठ पर महिलाओं ने संतान की दीर्घायु के लिए व्रत भी रखा और कुंडों के किनारे विधि-विधान से पूजन अर्चन भी किया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नदी, पोखरे और तालाब के किनारे पूजन प्रक्रिया हुई। भाद्रपद मास की कृष्णपक्ष षष्ठी तिथि पर व्रती महिलाओं ने व्रत रखकर संतान के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

पूजन के लिए महिलाओं की टोली घर के समीप के कुंडों पर पहुंची। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहनकर महिलाओं ने पूजन संपन्न किया। महिलाओं ने छठी मईया से कोरोना रूपी महामारी को समाप्त करने की कामना भी की। लक्ष्मीकुंड, रामकुंड, सूरजकुंड, ईश्वरगंगी पोखरा सहित अन्य कुंडों पर भी महिलाएं पूजन के लिए पहुंची थीं। महिलाओं ने षष्ठी माता को नारियल, मिष्ठान, फल-फूल, मेवा, महुआ, तिल, गुम का पत्ता, तिन्नी का चावल, दही आदि प्रसाद स्वरूप अर्पित किया। मान्यता है कि व्रत को रखने से पुत्र स्वस्थ और रोगमुक्त रहता है।
विज्ञापन

कुंडों पर महिलाओं ने गोबर से स्थान को लिपकर छोटे तालाब की आकृति बनाई। तालाब की आकृति पर महिलाओं ने फूल, गूलर, कुश और साफा बांधकर तैयार किया। इसके उपरांत ललही महारानी का पूजन किया गया। माता को भुना हुआ चना, गेहूं, धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, जौ चढ़ाया गया। सुहागिन महिलाओं ने हल्दी से रंगा हुआ वस्त्र व सुहाग की सामग्री अर्पित की। कुश और महुआ के पत्ते का पूजन कर इस पर महुआ, तिन्नी के चावल, गुड़ और दही का प्रसाद महिलाओं ने पुत्र की लंबी उम्र की कामना के साथ वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद के शिकायत के बाद पहुंची पुलिस
लक्सा स्थित रामकुंड पर पूजा करने वाली महिलाओं व दुकान लगाने वालों की वजह से सामाजिक दूर की धज्जियां उड़ाई जा रहीं थीं। जिसके बाद यहां के पार्षद लकी वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और दुकान लगाने वालों और पूजा करने वालों से सामाजिक दूरी का पालन कराया। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम की टीम द्वारा सैनिटाजेशन भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed