फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Trauma Center Day: Five thousand rupees will be given for bringing the injured to the trauma center

विश्व ट्रॉमा सेंटर दिवस: घायलों को ट्रॉमा सेंटर लाने पर मिलेगा इतने हजार का ईनाम, गुड सैमरिटन योजना होगी लागू

Tue, 17 Oct 2023 01:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 17 Oct 2023 01:06 PM IST
सार

ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस योजना को लागू कराने की बात कही गई है। गुड सैमरिटन योजना के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
World Trauma Center Day: Five thousand rupees will be given for bringing the injured to the trauma center
बीएचयू ट्रामा सेंटर - फोटो : self

विस्तार

सड़क दुर्घटना में घायलों को बीचयू के ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाने पर पांच हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। मंगलवार से ही ट्रामॉ सेंटर में गुड सैमरिटन योजना लागू की जाएगी। इसकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस योजना को लागू कराने की बात कही गई है। गुड सैमरिटन योजना के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एसएसपी, सीएमओ के साथ ही संबंधित जिले के आरटीओ को शामिल किया गया है। कमेटी के समक्ष इस तरह के मामलों को रखा जाएगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को पांच हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल ले आने वाले सभी व्यक्ति (इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल) को प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

विज्ञापन

 

गुड सैमरिटन योजना से निश्चित तौर पर दुर्घटनाओं में घायलों को समय से अस्पताल पहुंचने पर तुरंत इलाज मिलेगा। साथ ही उन्हें लेकर आने वालों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। - प्रो. सौरभ सिंह, प्रभारी ट्रॉमा सेंटर बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ महीने में तीन हजार को मिली निशुल्क दवा

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को ऑपरेशन में लगने वाले उपकरण और दवा निशुल्क दी जा रही है। 15 फरवरी 2023 से शुरू इस सुविधा के तहत अब तक 1400 लोगों को निशुल्क उपकरण लगाए गए हैं। तीन हजार को निशुल्क दवा दी गई है। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान प्लेट, जरूरी नेल्स सहित अन्य उपकरण बिना किसी खर्च के लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed