{"_id":"6332d0df778e24591330ed27","slug":"world-tourism-day-guild-members-participate-in-the-run-for-responsible-tourism-race-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यटन दिवस: रन फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म दौड़ में शामिल हुए गिल्ड के सदस्य, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यटन दिवस: रन फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म दौड़ में शामिल हुए गिल्ड के सदस्य, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Tue, 27 Sep 2022 04:01 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 27 Sep 2022 04:01 PM IST
सार
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गिल्ड के सदस्य रन फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म दौड़ में शामिल हुए। दौड़ को डिप्टी डायरेक्टर यूपी टूरिज्म प्रीति श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
रन फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म दौड़ में शामिल हुए गिल्ड के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वाराणसी टूरिज्म गिल्ड द्वारा रन फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म दौड़ में गिल्ड के सदस्य शामिल हुए। नदेसर स्थित होटल से दौड़ को डिप्टी डायरेक्टर यूपी टूरिज्म प्रीति श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
टूरिस्ट सदस्यों की दौड़ शास्त्री घाट पहुंच कर संपन्न हुई। इस यात्रा में टूरिज्म से जुड़े छात्र , छात्राओं, गाइड बंधु, ड्राइवर बंधु, होटल के सदस्य, टूर ऑपरेटर,नाविक, वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रीति श्रीवास्तव ने हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और भारत में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। कार्यक्रम में पंकज सिंह,अनिल त्रिपाठी,सुभाष कपूर,प्रवीण मेहता,राशिद खान,राजीव रंजन श्रीवास्तव, नाडर जी,शिव त्रिपाठी,विवेक तिवारी,जितेंद्र सिंह,अजय सिंह, जैनेंद्र राय, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन