फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World retinoblastoma awareness week organized in varanasi

रेटिनोब्लास्टोमा: बच्चों में बढ़ रहा आंख के कैंसर का खतरा, 8 से 14 मई तक जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Mon, 09 May 2022 05:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 09 May 2022 05:58 PM IST
सार

बच्चों में आंख के कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीएचयू में काफी मरीज बाल रोग विभाग में इलाज के लिए आ रहे हैं। 8 से 14 मई तक विश्व रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को बीमारियों के कारण, बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
World retinoblastoma awareness week organized in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेटिनोब्लास्टोमा यानी बाल्यकाल में होने वाला नेत्र कैंसर। बच्चों में यह बीमारी बढ़ती जा रही है। आम तौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में आंख का यह कैंसर होता है। बीएचयू में पिछले आठ साल में अब तक 294 ऐसे मरीज बाल रोग विभाग में इलाज के लिए आ चुके हैं। इसमें 2022 में ही अब तक 10 बच्चे पंजीकृत हो चुके हैं।

विज्ञापन

 
बच्चों में होने वाले आंख के कैंसर के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल की तरह इस साल भी 8 से 14 मई तक विश्व रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को बीमारियों के कारण, बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

 
बीएचयू के नेत्र कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आरपी मौर्य का कहना है कि रेटिनोब्लास्टोमा बच्चों की आंख की दृष्टिपटल (रेटिना) की प्रकाश संवेदी कोशिकाओं से उत्पन्न होता है। हर बीस हजार जन्म लेने वाले शिशुओं में एक को यह बीमारी होती है। सही समय पर उचित इलाज न होने पर यह जानलेवा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल में आए 294 बच्चे
डॉ. आरपी मौर्य के अनुसार बीएचयू अस्पताल के नेत्र रोग और बाल रोग विभाग में पिछले आठ सालों में 294 ऐसे बच्चे आ चुके हैं, जिनमें यह बीमारी मिली। इसमें वर्ष 2014 में 36, 2015 में 44, 2016 में 54, 2017 में 56 और  2018 में 46 बच्चे आए। इसके अलावा वर्ष 2019 में 20 बच्चे, 2020 में 8, 2021 में 22 और 2022 में अबतक 10 बच्चे पंजीकृत हो चुके हैं। इसमें से 61.2 प्रतिशत लड़के और शेष लड़कियां थीं। 69.7 प्रतिशत बच्चे दो वर्ष से कम उम्र के थे।

प्रमुख लक्षण
इसके प्रमुख लक्षणों में आंख की काली पुतली के पीछे बिल्ली की आंख की तरह सफेद या पीली चमक दिखना है। करीब 20 प्रतिशत बच्चों में आंखों का तिरछापन या भेंगापन हो जाता है। इसके शरीर के अन्य भाग में कैंसर के फैलाव को जानने के लिए पेट का अल्ट्रासाउंड व रीढ़ से पानी निकालकर जांच की जाती है।

ऐसे होता है इलाज
छोटे आकार के कैंसर के लिए लेजर थर्मोथेरेपी या क्रायोथेरेपी (ट्यूमर को बर्फ से फ्रीज करना) करते हैं। बड़े ट्यूमर के लिए रेडिएशनथेरेपी करते हैं। इसमें रेडियोएक्टिव किरणों द्वारा ट्यूमर की सेकाई की जाती है। रेटिनोब्लास्टोमा को जड़ से समाप्त करने के लिए कैंसररोधी दवाएं (कीमोथेरेपी) भी दी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed