फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Physiotherapy Day famous singer Kailash Kher congratulated all the physiotherapists of BHU said keep doing good job

विश्व फिजियोथेरेपी दिवसः कैलाश खेर ने दी बीएचयू के सभी फिजियोथेरेपिस्ट को बधाई, बोले- लोगों का भला करते रहें, यही कामना करता हूं

Wed, 08 Sep 2021 11:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
World Physiotherapy Day famous singer Kailash Kher congratulated all the physiotherapists of BHU  said  keep doing good job
कैलाश खेर - फोटो : फाइल फोटो

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जाने माने गायक कैलाश खेर ने बीएचयू के फिजियोथेरेपिस्ट को शुभकामनाएं दी। एक मिनट के अपने वीडियो संदेश में कैलाश खेर ने कहा कि तंदरुस्ती गर न हो तो सब माल वो जर बेकार है। बीएचयू एक ऐसा विश्वविद्यालय है, एक ऐसा परिसर है, जहां जन जागरण और समाज उत्थान की दिशा में भी अच्छा काम होता है। इसी क्रम में आज की होनी वाली आयोजन को शुभकामनाएं देता हूं। इसी तरह चिकित्सा के माध्यम से लोगों का भला करते रहें, यही कामना करता हूं। 

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर सभागार में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो क्लिप को चलाया गया। इस अवसर पर आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने कहा कि बीएचयू में चल रहे बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी के कोर्स का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे जहां विद्यार्थियों को इस कोर्स से जुड़ी नई नई जानकारियां हासिल होंगी वहीं इस क्षेत्र में कॅरियर की राह भी आसान होगी। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही आने वाले दिनों में प्रवेश लिया जाएगा। डॉ. एसएस पांडेय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. मित्तल ने इस कोर्स में अध्ययनरत छात्रों और पाठ्यक्रमों की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में भी फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी के छात्र-छात्राओं की क्लिनिकल पोस्टिंग की जानी आवश्यक है। प्रो. एसके सिंह ने कहा कि देश-विदेश में फिजियोथेरेपिस्टों की मांग बढ़ रही है। वहीं, नाटक के मंचन के साथ ही क्विज, गायन, काव्यपाठ, पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed