{"_id":"1937ceb2e86fb855fa030376518af43b","slug":"world-disabled-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व विकलांग दिवस पर निकली रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व विकलांग दिवस पर निकली रैलियां
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्व विकलांग दिवस पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों ने विकलांगता जैसे अभिशाप को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया।
सर्व शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम में विकलांग बच्चाें के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विकलांग समाकलन संस्थान करौंदी से निकली रैली को संस्थापक डॉ. आर ए जोसेफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संस्थान के महासचिव एसके राव के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों, कर्मचारियों ने विकलांगता के अभिशाप को दूर करने का संकल्प लिया।
शिवपूर स्थित मिनी स्टेडियम में विकलांग दिवस पर आयोजित स्पोर्टस एवं कल्चरल मीट में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर प्रतिभाग का प्रदर्शन किया।
इस दौरान बीएसए आरसीएस यादव ने ट्राइ साइकिल रेस, सुलेख प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, अंत्याक्षरी प्रतियोगिता, रंगोली, रस्साकसी, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
सक्षम संस्था की ओर से लक्सा थाने के सामने से चितरंजन पार्क दशाश्वमेध पार्क तक पदयात्रा निकाली गई। अध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी ने विकलांगों की मदद के लिए सभी वर्गों के लोगों से आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विक लांग समाज सहायता समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक रविंद्र जायसवाल ने विकलांगजनों में गर्म कपड़ों का वितरण किया।
देवा इंटीग्रेटेड स्कूल फार द हैंडीकैप्ड संस्था की ओर से बिंद भवन कमच्छा में मानसिक विकलांग सहायता शिविर में चिकित्सकों की टीम ने बच्चों, विकलांगजनों का परीक्षण कर उन्हें जरूरी सुझाव भी दिए। इस दौरान सेंटर निदेशक डॉ. तुलसी सहित कई लोग मौजूद रहे।
00000
बच्चों ने उठाई समस्याएं
वाराणसी। डॉ. शंभुनाथ सिंह शोध संस्थान की ओर से मलदहिया स्थित धूप-छांव खुला आश्रय गृह में रहने वाले बच्चों ने विकलांगता दिवस पर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बुधवार को आश्रय गृह पर पत्रकार वार्ता में विकलांगता का शिकार हुए अक्षत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समस्याओं के समाधान के साथ ही डे केयर सेंटर खोले जाने, प्रशिक्षण, निर्देशन केंद्र की स्थापना, मंडल स्तर पर शेल्टर स्थापित किए जाने आदि सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।