फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   world class auditorium to be built in BHU sessions will be able to run at three places simultaneously

हाईटेक होगा बीएचयू में बनने वाला विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम, एक साथ तीन जगह चल सकेंगे सत्र

Mon, 07 Jun 2021 03:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Jun 2021 03:22 PM IST
सार

वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में  विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम बनेगा। स्वतंत्रता भवन के बाद यह दूसरा बड़ा ऑडिटोरियम होगा। इसमें एक हजार लोगों के बैठने की  क्षमता होगी। 

विज्ञापन
world class auditorium to be built in BHU sessions will be able to run at three places simultaneously

विस्तार

वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम के प्रस्ताव को कार्यकारिणी परिषद की मंजूरी मिल गई है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन हॉल बनाए जाएंगे। जिससे जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सहित अन्य आयोजनों में एक साथ तीन तकनीकी सत्र भी चलाए जा सकेंगे। 

विज्ञापन


 विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने बताया कि नवंबर 2020 में विज्ञान संस्थान की ओर से कराए गए शैक्षणिक, औद्योगिक समागम में शामिल हुए संत सांगनेरिया फाउंडेशन के संस्थापक संत सांगनेरिया ने ऑडिटोरियम का प्रस्ताव दिया था। शुक्रवार को प्रभारी कुलपति की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है। जल्द ही यहां लेआउट बनाने सहित अन्य औपचारिकताएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


फाउंडेशन की ओर से ही बीएचयू में स्वतंत्रता भवन के पास ही ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। स्वतंत्रता भवन के बाद यह दूसरा बड़ा ऑडिटोरियम होगा। बीएचयू के  प्रभारी कुलपति  प्रो.वीके शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में संत सांगनेरिया फाउंडेशन की ओर से बनाए जाने वाले ऑडिटोरियम के प्रस्ताव पर ईसी की मुहर के बाद अब नियमानुसार अन्य औपचारिकताएं भी शुरू कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैलरी में दिखेगी काशी की विरासत

नई दिल्ली स्थित फाउंडेशन की ओर से बनाए जाने वाले ऑडिटोरियम में 500 लोगों के बैठने की क्षमता का एक हॉल, जबकि 250-250 लोगों के बैठने की क्षमता के दो हॉल होंगे। यहां पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन सहित अन्य सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी।

ऑडिटोरियम की गैलरी में काशी की विरासत भी देखने को मिलेगी। यहां काशी के घाटों के साथ ही बीएचयू परिसर से जुड़ी कुछ तस्वीरों को भी लगाया जाएगा, जिससे यहां आने वाले लोगों को बीएचयू के साथ ही घाट सहित अन्य जानकारियां मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed