Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Workers paramount for me BJP state president says in Kashi organization is our true identity

UP Politics: कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि...काशी में बोले BJP के प्रदेश अध्यक्ष- संगठन ही असली पहचान; की बैठक

Fri, 09 Jan 2026 06:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 06:30 AM IST
सार

Varanasi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी जो भी दायित्व सौंपे, उसे निष्ठा और ईमानदारी से निभाना ही सच्ची संगठन निष्ठा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Workers paramount for me BJP state president says in Kashi organization is our true identity
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की प्रेस वार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रोहनिया के जगतपुर स्थित गोकुल धाम रिसोर्ट में काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की तो दो टूक कहा कि कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं और संगठन ही हमारी असली पहचान है। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार ने बीमारू कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में राज्यसभा सांसद से लेकर राज्यमंत्री, विधायकों को स्वागत में लगाया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया अपना राजनीतिक जीवन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया, उसने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने 1989 में उन्हें सभासद, 1990 में डिप्टी मेयर बनाया, नौ बार लोकसभा का प्रत्याशी बनाया और केंद्र सरकार में दो बार वित्त राज्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर दिया। आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जो बड़ी जिम्मेदारी मिली है, वह संगठन और कार्यकर्ताओं के भरोसे का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना हम सबका दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश का सशक्त और समृद्ध होना आवश्यक है और इसके लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत दिलानी होगी।

विज्ञापन

चुनाव पर फोकस रखने की अपील

उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत की बात कोई नहीं सुनता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आवाज को पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को मोदी सरकार जमीन पर उतार रही है। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि संगठन के कार्यों को पूरा करने वाला कार्यकर्ता ही आगे बढ़ता है।

बैठक की शुरुआत में जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को त्रिशूल भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। वंदेमातरम के गान के बाद बैठक व कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल संचालन अशोक चौरसिया ने किया।

विज्ञापन

बैठक में यह रहे मौजूद
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद साधना सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, अनामिका चौधरी, मीना चौबे, मनीष कपूर, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नम्रता चौरसिया, रानिका जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed