फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   worker deployed on election duty suffered a heart attack his life was saved by thrombolysis in varanasi

Varanasi News: चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मी को आया हार्ट अटैक, थ्रंबोलाइज से बचाई जान; CMO ने दी ये जानकारी

Tue, 04 Jun 2024 01:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 01:33 PM IST
सार

Varanasi News: कर्मचारी को हार्ट अटैक आते ही अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद कार्मिक को राहत मिली।

विज्ञापन
worker deployed on election duty suffered a heart attack his life was saved by thrombolysis in varanasi
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में कर्मचारी की रिपोर्ट देखते सीएमओ और सीएमएस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत 4 जून, 2024 को वाराणसी के मतगणना स्थल केद्र पहड़िया मंडी पर मतगणना के दौरान एक कार्मिक को अचानक सीने में दर्द (हार्ट अटैक) होने पर उसे तत्काल पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां स्टेमी केयर प्रोजेक्ट के अंतर्गत मरीज को थ्रंबोलाइज कर तत्काल उपचार किया गया। इस तरह कर्मी की जान बचाई गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने दी।

विज्ञापन

आज से रोडवेज बसों में एक रुपये बढ़ा किराया

टोल टैक्स वृद्धि के चलते रोडवेज बसों का किराया भी एक रुपये बढ़ गया। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सोमवार की आधी रात से किराये में वृद्धि कर दी है। यानी की मंगलवार से यात्रियों को बढ़े हुए दर से एक रुपये अधिक किराया देना होगा। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर रूट पर यात्रियों को एक रुपये अधिक किराया देना होगा।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार वाराणसी-आजमगढ़ के साधारण बसों का किराया 147 रुपये प्रति यात्री था, जो अब 148 हो गया। वाराणसी-अयोध्या का किराया 367 रुपये प्रति यात्री था, अब 368 रुपये, वाराणसी-प्रयागराज का किराया 195 था जो अब 196 रुपये हो गया। यही हाल एसी बसों का भी है, इन रूटों पर एसी बसों से सफर में एक रुपये बढ़ गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़े हुए किराए दर को लेकर सभी परिचालकों को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed