फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Won two medals in 65th and 67th National Games, practicing for 5 hours, if selected, will increase the prestige of Kashi in Kazakhstan.

Varanasi News: 65वें, 67वें नेशनल गेम्स में दो पदक जीते, 5 घंटे कर रहे अभ्यास, चुने गए तो कजाकिस्तान में बढ़ाएंगे काशी का मान

Wed, 12 Feb 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Won two medals in 65th and 67th National Games, practicing for 5 hours, if selected, will increase the prestige of Kashi in Kazakhstan.
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर होगा। कजाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता में खेलने के लिए काशी के निशानेबाज कैंटोनमेंट के शूटिंग रेंज में रोज पांच घंटे अभ्यास कर रहे हैं। लगातार दो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके शशांक त्रिपाठी और सूर्यदीप सिंह अभ्यास कर रहे हैं। सूर्यदीप सिंह ने बताया कि हवा तेज चल रही है, बावजूद रोज सुबह 11 से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक अभ्यास करते हैं। जब हवा चलती है तो ड्राई प्रैक्टिस करते हैं। एकाग्रता का अभ्यास करने के लिए लगातार दो-दो घंटे एक पोजिशन में लेटे रहना पड़ता है। सूर्यदीप सिंह और शशांक त्रिपाठी ने तिरुवनंतपुरम में खेली गई 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग के टीम वर्ग में रजत जबकि भोपाल में हुई 67वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य जीत चुके हैं। ट्रायल में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।एक देश से पांच खिलाड़ियों का होता है चयन
विज्ञापन

एक देश की टीम में पांच खिलाड़ी होते हैं। मैच में 654 अंक के लिए 60 गोली चलानी होती है। एक खिलाड़ी को पांच गोलियां मिलती हैं। भारतीय टीम में चयनित होने के लिए खिलाड़ियों को दो चक्र का ट्रायल देना होता है। पहला ट्रायल दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर 22 से 25 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article