फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women's public outrage rally taken out from Tehsil

Varanasi News: तहसील से निकाली महिला जन आक्रोश रैली

Fri, 01 May 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Women's public outrage rally taken out from Tehsil
लालगंज में महिला जन आक्रोश रैली निकालते हुए। संवाद
देवगांव। लालगंज बाजार में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में महिला जन आक्रोश सम्मेलन एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और तहसील से ब्लॉक तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि महिला विरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और उन्हें हासिल करने के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रहें हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी और आने वाले विस व लोस चुनाव में इसका जवाब देंगी। इस अवसर पर ममता सिंह, सुमन प्रजापति, बबीता, अंजना सिंह, वंदना यादव, गीता कुमारी, सरिता कुमारी, लक्ष्मीना, रेखा, किरन, राकेश चतुर्वेदी, मनोज राय, अवनीश राय, अरविंद कन्नौजिया, विशाल सिंह चौहान, गणेश राय, अर्पित राय, दिवाकर विश्वकर्मा, आशुतोष राय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed