फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women with child fall down from train at zamania railway station

ट्रेन में चढ़ने के दौरान मासूम को गोद में लिए गिरी महिला

Wed, 06 Sep 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
women with child fall down from train at zamania railway station
ट्रेन की चेनपुलिंग कर यात्रियों ने महिला और बच्चे को बचाया - फोटो : self
जमानिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह डाउन तूफान एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक साल के मासूम को गोद में लिए एक महिला असंतुलित हो ट्रेन के नीचे गिर गई। लेकिन यात्रियों की तत्परता से मां-बेटे को सकुशल बचा लिया गया। घटना में महिला को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए नजदीक के सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। बदायूं जिले के शेषमान थाना अंतर्गत बसौलिया की रहने वाली गुलशन (44) अपने पति जमीर अहमद और बच्चों के साथ जमानिया किसी रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार की सुबह 7: 40 बजे डाउन तूफान एक्सप्रेस से बक्सर जाने के लिए वह स्टेशन ट्रेन पकड़ने आई।
विज्ञापन


तूफान एक्सप्रेस जमानिया रेवले स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हो गई, परिवार के अन्य सदस्य ट्रेन में चढ़ गए। लेकिन गुलशन भीड़ की वजह से अपने एक साल के पुत्र के साथ ट्रेन में नहीं चढ़ पाई थी, तभी ट्रेन का सिग्नल हो गया और गार्ड ने हरी झंडी दिखा दी। ट्रेन के चलते ही महिला असंतुलित होकर प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक के बीच में बच्चे को लेकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को बच्चे के साथ नीचे गिरता देख यात्रियों ने शोर मचाते हुए चेनपुलिंग कर दी और ट्रेन को खड़ा कर दोनों को सकुशल बाहर निकाला। ट्रेन के पायदान से टकराने की वजह से महिला का सर फट गया और लेकिन पुत्र को खरोंच तक नहीं आई थी।


घटना की सूचना पर स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान पवन कुमार यादव ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी पर उपचार के लिए परिजनों संग भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed