{"_id":"6697b4cbb71eaf5aed034971","slug":"women-warned-municipal-corporation-about-sewer-problem-in-varanasi-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सीवर की समस्या पर महिलाएं पहुंचीं नगर निगम, दी चेतावनी; अधिकारी ने समाधान का दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सीवर की समस्या पर महिलाएं पहुंचीं नगर निगम, दी चेतावनी; अधिकारी ने समाधान का दिलाया भरोसा
Wed, 17 Jul 2024 05:41 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:41 PM IST
सार
वाराणसी में सीवर समस्या से जूझ रही महिलाओं ने नगर निगम में पहुंचकर विरोध किया। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी। इस दौरान नाराज महिलाओं को अपर नगर आयुक्त ने समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या सुनाती मड़ौली की महिलाएं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीवर समस्या से नाराज मड़ौली नई बस्ती के महिलाओं ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में विरोध जताया। संभव की जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त सविता यादव से महिलाओं ने समस्याएं बताईं। कहा कि यदि सीवर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम में धरना देंगी। इस पर अपर नगर आयुक्त ने भरोसा जताया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। जनसुनवाई में दस लोगों ने शिकायती पत्र दिया। इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के पास पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सीवर लाइन नहीं है। इसके चलते जलभराव होता है। पिछले साल भी पत्रक दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र की महिलाओं में शीला पांडेय, दिव्या त्रिपाठी, बबीता सिंह, नंदा तिवारी ने अपनी अपनी समस्याएं गिनाईं। मड़ौली के पार्षद मोतीलाल पटेल ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर क्षेत्र में सीवर, पेयजल पाइप लाइन डालने और सड़क निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
इसी प्रकार जनसुनवाई के दौरान मछोदरी की राधा देवी ने पेंशन, फुलवरिया के अभिनव कुमार ने सीवर लाइन डालने, मकनी के मोहम्मद इब्राहिम ने गृहकर में संशोधन, जलालीपट्टी के सुरेंद्र सिंह ने जलभराव, पांडेयपुर के विनय कुमार सिंह ने नामांतरण से जुड़ी शिकायत की। इसी प्रकार लमही के मान सिंह चौहान ने सड़क निर्माण, हुकुलगंज के रामबहाल सिंह ने अतिक्रमण, तिलभांडेश्वर के कन्हैया लाल गुप्ता ने भवन रिकार्ड, चौक के कुलदीप ने सीवर ओवरफ्लो, इंग्लिशिया लाइन के उदय नारायण सिंह ने सड़क निर्माण से जुड़ी शिकायत की।
लहुराबीर व्यवसायी समिति ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
लहुराबीर व्यवसायी समिति की ओर से अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया और महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने व्यापार क्षेत्र में पानी की व्यवस्था कराने, आजाद पार्क में फाउंटेन लगवाने, जलजमाव से मुक्ति आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संजय चौबे, रामकुमार अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अमित पांडेय आदि शामिल रहे।
लहुराबीर व्यवसायी समिति ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
लहुराबीर व्यवसायी समिति की ओर से अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया और महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने व्यापार क्षेत्र में पानी की व्यवस्था कराने, आजाद पार्क में फाउंटेन लगवाने, जलजमाव से मुक्ति आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संजय चौबे, रामकुमार अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अमित पांडेय आदि शामिल रहे।