फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women took out a torchlight procession against the opposition parties

Varanasi News: महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

Tue, 21 Apr 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Women took out a torchlight procession against the opposition parties
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल विपक्ष द्वारा संसद में पास न होने के  विरोध कर पास न होने देने पर 
नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के पास न होने के विरोध में नारी शक्ति ने सोमवार को आजाद पार्क लहुराबीर से जुलूस निकाला। भाजपा नेता शालिनी यादव के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में विपक्षी दलों के खिलाफ नारे लगाए गए। जुलूस में शामिल महिलाएं आधी आबादी को हक पाने से, रोका क्यूं... रोका क्यूं... और नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान... आदि नारे लगा रही थीं।
विज्ञापन

इस दौरान शालिनी यादव ने बताया कि नारी शक्ति अधिनियम के विरोध के पीछे परिवारवादी दलों की महिला सशक्तीकरण विरोधी भावना है। आधी आबादी को उनका हक मिलने से कांग्रेस और सपा ने रोका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद और विधानसभा में महिला आरक्षण 2029 में लागू करने के उद्देश्य ये बिल लाया था। कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के चलते यह बिल पास नहीं हो पाया जो इन दलों की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। विपक्षी पार्टियों ने असांविधानिक बात उठाकर हम पिछड़ी वर्ग की महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश की। इसके लिए विपक्षी नेताओं को चुनाव में कीमत चुकानी होगी। जुलूस में गुंजा राजभर, शकुंतला देवी, डॉली चक्रवर्ती, कंचन चतुर्वेदी, तरुणा चतुर्वेदी, संध्या विश्वकर्मा, काजल तिवारी, चंदा मिश्रा, गुड़िया प्रजापति, ईशा प्रजापति आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed