फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women revelled in the joy of the Kajari festival and danced to Kajari songs

Varanasi News: कजरी उत्सव के उल्लास में झूमीं महिलाएं, कजरी पर किया नृत्य

Wed, 19 Aug 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Women revelled in the joy of the Kajari festival and danced to Kajari songs
मनभावन सावन के साथ हरियाली कजरी तीज का उल्लास छाने लगा है। मंगलवार को जगह-जगह कजरी उत्सव के उल्लास में महिलाएं डूबी रहीं। काशी प्रबुद्ध महिला मंच की महिलाएं पारंपरिक परिधानों व चूड़ियों की खनक के साथ तीज का पर्व परंपरा संग उत्सवी रंग में रंगी रहीं। उन्होंने कजरी गीत-पिया घर नहीं नथनिया से बूंद टपके... पर मोहक नृत्य पेश किया। प्रिया अग्रवाल, ममता जायसवाल, अनिमा, शोभा कपूर ने ऊंची-नीची है डगरिया... पर नृत्य से मन मोहा। ममता तिवारी, रेनू कैला ने हास्य नाटिका ने खूब तालियां बटोरीं। रीता कश्यप, नीतू व छवि ने लोकनृत्य और ऋचा के चुटकुलों ने माहौल को और रंगीन बना दिया। नूतन, चंद्रा, गीता, शालिनी, पूनम, संगीता अग्रवाल की सामूहिक प्रस्तुति पर सभी झूम उठे। संयोजिका अंजलि अग्रवाल ने तीज के खेलों और उपहार देकर चार चांद लगा दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रिया अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

उधर, राजातालाब के अवलेशपुर में कजरी महोत्सव का उद्घाटन नाटक और पटकथा लेखक मौजी श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद महोत्सव में बनारसी तथा मिर्जापुर कजरी की शानदार प्रस्तुति की हुई। कलाकारों ने कैसे खेले जाइबू सावन में कजरिया बदरिया घेर आई ननदी... और पिया मेहंदी मंगा दे मोती झील से जाके साइकिल से ना... पेशकर सभी के मन को मोह लिया। प्रियंका, अहिंसा, प्रज्ञा, राजनंदिनी, गरिमा, सिद्धि, परिधि, आर्ष, विवान, अनन्या, अनामिका, ओजस, पार्थ ने भी गायन पेश किया। इस दौरान वायलिन पर डॉ. जेपी सिंह और तबले पर राहुल देव पंकज की जुगलबंदी बेजोड़ रही। संवाद
विज्ञापन

कजरी 31 को, शहर से गांव तक कजरी उत्सव के रंग
कजरी तीज 31 अगस्त को है, लेकिन उत्सव सावन के आगाज होते ही शुरू हो गया। सखी पैड बैंक की ओर से तीज महोत्सव कुड़ी पंजाब दी बुधवार को महमूरगंज में होगा। सर्व कल्याणम् ब्राह्मण महिला संगठन काशी की ओर से हरियाली तीज 20 अगस्त को महमूरगंज में ही एक होटल में होगा। ऐसे ही अन्य संस्थाओं और क्लबों की ओर से आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed