फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women protested for road construction.

Varanasi News: सड़क निर्माण के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Women protested for road construction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। नगर निगम के वार्ड नंबर 38 (ककरमत्ता) में आने वाले पहाड़ी गांव में शनिवार को महिलाओं ने सड़क निर्माण कराने के लिए प्रदर्शन किया। विवादित मार्ग को बनाने में शासन-प्रशासन और नगर निगम पिछले कई वर्षों से हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, उसके लिए गांव की 100 महिलाएं मैदान में उतर आईं। आक्रोशित महिलाओं ने विवादित स्थल पर धरना देने के साथ ही सड़क निर्माण के लिए अपने हाथों से गिट्टी बिछाई। पहाड़ी गांव के हनुमान नगर से पहाड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहले ईंट का खड़ंजा बना हुआ था और यह आवागमन का मुख्य रास्ता है। नगर निगम ने यहां पक्की सड़क बनाने की स्वीकृति तो दे दी और गिट्टी भी गिरवा दी, लेकिन एक स्थानीय ने अपने मकान निर्माण के दौरान काम रुकवा दिया। जिसके बाद मार्ग को विवादित बताकर निगम ने काम अधूरा छोड़ दिया था। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि जब नगर निगम से सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है तो निर्माण कार्य में देरी क्यों की जा रही है। इस दौरान पार्वती देवी, आरती देवी, शांति देवी, दुलारी देवी और उषा देवी समेत कई महिलाओं ने खुद गिट्टी फेंककर काम शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना प्रभारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। साथ ही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article