फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women protested and stopped JE of Jalkal from starting work in Varanasi

Varanasi: दो महीने से गली खोदकर छोड़ा, नाराज महिलाओं ने विरोध कर जलकल के जेई को काम शुरू होने तक रोका

Wed, 17 Jul 2024 03:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jul 2024 03:49 PM IST
सार

जैन मंदिर के पास दो महीने से गली खोदने से क्षेत्र की जनता में नाराजगी है। यही वजह है कि महिलाओं ने विरोध कर जलकल के जेई को काम शुरू होने तक रोककर रखा। 

विज्ञापन
women protested and stopped JE of Jalkal from starting work in Varanasi
महिलाओं ने जेई का किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के भदैनी स्थित जैन मंदिर के पास दो महीने से खोदी गई गली से परेशान महिलाओं ने जलकल के जेई दीपक सिंह का विरोध किया। क्षेत्र की महिलाओं ने जेई को तब तक जाने नहीं दिया जब तक उन्होंने काम शुरू नहीं कराया। 

विज्ञापन


क्षेत्र की महिला आरती ने बताया कि बीते दो महीने से यहां सड़क- गली खोद कर छोड़ दी गई है। समय से कूड़ा नहीं उठ रहा है। गंदगी और सीवर के चलते यहां के लोग बीमार हो रहे हैं। कई बार जलकर के अधिकारियों, क्षेत्रीय पार्षद से कहा गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर हम लोगों ने जेई को रोका है। 
विज्ञापन


जलकल के महाप्रबंधक विजय नारायण मौर्य के अनुसार उन्होंने सीवर और पेयजल लाइन डालने के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए जेई को भेजा था। वहां पर कुछ लोगों ने विरोध जताया है। जनता की समस्या को ध्यान में रखकर जेई को हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, क्षेत्र के पार्षद राजेश यादव चल्लू ने बताया कि यहां पर सीवर और पेयजल की पाइपलाइन डाली जा रही है। जिसे बढ़ाने के लिए क्षेत्र के लोग मांग कर रहे हैं। विरोध करने वालों में सुषमा, ललिता, अनिता, शिवकुमार, राकेश सिंह, सत्यम, इंद्रेश, सुरेश, विनोद आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed