फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women protest for wine shop, give letter to dm

शराब की दूकान के विरोध में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 07 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
women protest for wine shop, give letter to dm
शराब की दूकान गांव से नही हटने पर आंदोलन की दी चेतावनी
सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव की दर्जनों महिलाओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें हनुमानगंज चट्टी से हटाकर भरतपुरा गांव में शराब की दूकान स्थापित करने पर कड़े शब्दों में विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने मांग किया कि गांव में शराब की दूकान न खोलने दी जाए। महिलाओं ने दूकान नही हटने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावानी दी।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल व स्टेट हाइवे के 500 मीटर अंदर स्थित देशी, अंग्रेजी व बियर आदि की दूकानों को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने शराब संचालकों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में हनुमानगंज चट्टी पर स्थित शराब की दूकान को उसके संचालक ने भरतपुरा गांव में खोला है। जिससे गांव के युवक और पुरूष शराब पी रहे है। आरोप लगाया कि जहां शराब की दूकान खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी रास्ते से महिलाआें व युवतियों का आना-जाना रहता है। जहां शराबी शराब पीकर महिलाओं और युवतियों से अभद्रता करेेंगे। ऐसे में महिलाओं के उत्पीड़न को ध्यान में रखते हुए शराब की दूकान को तत्काल गांव से हटाने का आदेश दिया जाय।


दूकान नही हटने पर महिलाएं धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। 

भरतपुरा गांव की महिलाओं का आरोप है कि शराब के दूकान संचालक ने हम लोगों के पतियों को मारापीटा और विरोध करने पर हम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। महिलाओं ने कहा कि किसी रू प में गांव में शराब की दूकान नहीं खोलने देेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed