फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women lying on the floor after sterilization at PHC in chandauli

चंदौली : पीएचसी में नसबंदी के बाद महिलाओं को फर्श पर लिटाया

Mon, 16 Mar 2020 09:58 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 16 Mar 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
women lying on the floor after sterilization at PHC in chandauli
पीएचसी बरहनी में नसबंदी के बाद फर्श पर लेटी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी कैंप में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। सोमवार को चंदौली जिले के बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी कैंप में नसबंदी के बाद बेड नहीं होने पर महिलाओं को खुले में फर्श पर लेटा दिया गया। इसको लेकर तीमारदारों में नाराजगी रही।

विज्ञापन


करीब एक साल पहले बरहनी पीएचसी पर नसबंदी कैंप में एक महिला की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने सबक नहीं ली है। सोमवार को यहां फिर नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में वाराणसी से आए डॉ. राकेश बहादुर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने दूरबीन विधि से कुल 21 महिलाओं की नसबंदी की।

विज्ञापन

बेड की पर्याप्त व्यवस्था न होने के चलते नसबंदी के बाद महिलाओं को बाहर खुले में फर्श पर एक चादर बिछाकर लिटाया गया। महिलाओं के परिजन महेंद्र, प्यारे, सुरेश, संजय ने बताया कि बेड की व्यवस्था ना होने के कारण घर से लाए गए चादर पर महिलाओं को लिटाया गया।

सरकारी एंबुलेंस में एक साथ तीन-तीन महिलाओं व उनके तीमारदारों को घर पहुंचाया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed