{"_id":"5b9565aa867a557ebd686fa1","slug":"women-inquairy-in-day-and-theft-in-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः महिलाएं दिन में करती थीं रेकी, रात को देती थीं इस वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः महिलाएं दिन में करती थीं रेकी, रात को देती थीं इस वारदात को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र में पुलिस ने महिलाओं के एक गिरोह को पकड़ा है। इसमें दस महिलाएं शामिल हैं। यह दिन में घूमकर रेकी करती हैं और रात को लूट की घटनाओं को अंजाम देती हैं। पुलिस ने इनके पास से 10 लाख के जेवर सहित कई घरेलू सामान बरामद किए हैं।
पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में हुईं कई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोर गिरोह की दस महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक पुरुष सदस्य भी था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। घटना का खुलासा करते हुए एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के पास से करीब 10 लाख के जेवर सहित कई घरेलू सामान बरामद किए गए है।
एसपी इकबाल ने बताया कि सिंगरौली में झारखंड के हजारीबाग के रहने वाला एक घुमक्कड़ गिरोह काफी समय से डेरा डाले हुए था। इस गिरोह की महिलाएं बर्तन सहित छोटी मोटी घरेलू उपयोग की सामान बेचने के लिए रहवासी क्षेत्रों में निकलती थी। इसी दौरान वह संबंधित आवास से जुड़ी सभी जानकारी एकत्रित कर लेती थी। इसके बाद मौका मिलने पर पुरुष मित्र के साथ चोरी की घटना को अंजाम देती थी।
विज्ञापन
बीते पांच सितंबर को बरगवां थाना क्षेत्र के खेखड़ा गांव में एक ही रात में चार घरों में बड़ी चोरियों की घटना के बाद पुलिस की नींद उड़ी तो आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर कई स्तरों पर पड़ताल शुरू की गई। एसपी रियाज इकबाल व एएसपी प्रदीप शेंडे के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान मोरवा, बैढन, विंध्यनगर, नवानगर थाना क्षेत्रों के कई गांव में हुई चोरियों का खुलासा हुआ।
पुलिस ने गिरोह के सदस्यों का अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया और पूछताछ में एक एक कर खुलासा होता गया। एसपी कार्यालय के सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी एसपी इकबाल ने बताया कि पुलिस टीम ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से करीब 10 लाख के सामान बरामद किए गए है।