फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women conductors are not available to issue tickets in roadways buses application date extended twice

Varanasi News: रोडवेज बसों में टिकट काटने को नहीं मिल रही है महिला परिचालक, दो बार बढ़ी आवेदन की तिथि

Sun, 04 May 2025 11:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 04 May 2025 11:20 PM IST
सार

महिलाओं को परिचालक बनाने में परिवहन निगम के सामने बाधा आ रही है। पचास से अधिक महिलाओं को चयनित किया गया है लेकिन सीट भर नहीं पा रही है लिहाजा एक माह में दो बार आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
Women conductors are not available to issue tickets in roadways buses application date extended twice
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र में महिला परिचालक के पद नहीं भर पा रहे हैं। दो बार अंतिम तिथि बढ़ाने के बावजूद आवेदनों की संख्या बेहद कम है। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि आवेदन के तहत 50 से अधिक महिलाओं को चयनित किया गया है। एक माह में दो बार आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई। वाराणसी परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो में महिला परिचालक की भर्ती होनी है।

विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र में 392 महिला परिचालकों की संविदा भर्ती में 120 से अधिक आवेदन आए। इंटरमीडिएट पास और ट्रिपल सी सर्टिफिकेट, 18 से 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट है।
विज्ञापन


एनसीसी-बी प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाइड, संस्था के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारक महिला अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट में प्राप्त प्राप्तांकों पर 5 प्रतिशत वेटेज देते हुए मेरिट का निर्धारण किया गया है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को उनके गृह जनपद में ही तैनाती दी जानी है। इंटर पास पर महिला परिचालक बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed