फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women and disabled people were not given attention in the adjustment

Varanasi News: समायोजन में नहीं दिया गया महिलाओं-विकलांगों का ध्यान

Sat, 03 Jan 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women and disabled people were not given attention in the adjustment
शहरी क्षेत्र के विस्तारीकरण के बाद नगर सीमा में आए प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों का समायोजन 30 दिसंबर को किया गया। बीएसए की ओर से शहर के 75 विद्यालयों में 140 शिक्षकों का समायोजन हुआ। इसे लेकर शुक्रवार को शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई और जिलाधिकारी को पत्र देकर इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सकल देव सिंह व जिला मंत्री डाॅ. शैलेंद्र विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि शहरी सीमा में आने वाले विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षिकाओं का समायोजन दोषपूर्ण तरीके से किया गया है। महिलाओं व विकलांगों की सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया। महिलाओं व दिव्यांगों को 15 से 20 किमी दूर विद्यालयों में समायोजन किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र देकर मांग किया कि अविलंब हस्तक्षेप कर शिक्षकों को न्याय दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed