{"_id":"6107a043f27b3e6c9e2f5d65","slug":"women-and-child-development-minister-swati-singh-held-departmental-review-meeting-in-varanasi-said-do-wide-publicity-of-govt-welfare-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः मंत्री स्वाति सिंह ने की विभागीय समीक्षा बैठक, बोलीं- कल्याणकारी योजनाओं का जनता को मिले लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः मंत्री स्वाति सिंह ने की विभागीय समीक्षा बैठक, बोलीं- कल्याणकारी योजनाओं का जनता को मिले लाभ
Mon, 02 Aug 2021 01:10 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:10 PM IST
सार
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह रविवार की रात वाराणसी पहुंची। सोमवार की सुबह नौ बजे सर्किट हाउस सभागार में विभागीय समीक्षा की।
विज्ञापन
सर्किट हाउस सभागार में मंत्री स्वाति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने सोमवार को वाराणसी सर्किट हाउस सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा है। मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से जनता को मिले। जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विभागीय समीक्षा में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीन कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी इख्तियार अहमद, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर रश्मि दुबे सहित सभी सीडीपीओ मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री स्वाति सिंह विश्वानाथ मंदिर पहुंची। यहां दर्शन-पूजन कर राज्य एवं देश की बेहतरी के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन
बता दें कि मंत्री स्वाति सिंह रविवार रात ही वाराणसी पहुंचीं थीं। वो आज राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), रामनगर तथा राजकीय वृद्ध और अशक्त गृह महिला दुर्गाकुंड का निरीक्षण करेंगी। देर रात लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।