{"_id":"637445909909c92d7804edf8","slug":"womans-murder-case-cctv-didn-t-even-touch-anything-now-how-will-the-mystery-of-death-be-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या का मामला: CCTV से भी नहीं लगा कुछ हाथ, अब कैसे सुलझेगी मौत की मिस्ट्री ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या का मामला: CCTV से भी नहीं लगा कुछ हाथ, अब कैसे सुलझेगी मौत की मिस्ट्री ?
Wed, 16 Nov 2022 07:46 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:46 AM IST
सार
सोमवार को आनंद नगर कालोनी निवासी देवचंद पांडेय जो मिर्जामुराद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में कार्यरत है। उन्होंने अनिता पांडेय व वन्दना पांडेय से शादी की है और दोनों के साथ ही रहते हैं। उनकी पहली पत्नी अनिता पांडेय की बांस के टुकड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। जिसमें पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के कन्दवा स्थित आनंद नगर कालोनी में अनिता पांडेय (46) नामक महिला के सिर पर डंडे से वार कर हत्या मामले में मंगलवार को पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका। दिनभर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी खंगालती रही।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को आनंद नगर कालोनी निवासी देवचंद पांडेय जो मिर्जामुराद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में कार्यरत है। उन्होंने अनिता पांडेय व वन्दना पांडेय से शादी की है और दोनों के साथ ही रहते हैं। उनकी पहली पत्नी अनिता पांडेय की बांस के टुकड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई।हत्या का आरोप देवचंद पांडेय ने अपने भांजे रोहित तिवारी पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सोमवार को वंदना पांडेय का पुत्र रितेश दोपहर में जब स्कूल से लौटा तो देखा कि अनिता पांडेय के सिर पर चोट लगी है। तो उसने सभी परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक बास का टुकड़ा बरामद किया।
विज्ञापन