फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman working in an NGO molested by her friend and UP Police constable in varanasi

Varanasi Crime: NGO में काम करने वाली युवती के साथी और सिपाही ने किया दुष्कर्म, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर FIR

Tue, 09 Jul 2024 08:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Jul 2024 08:22 AM IST
सार

वाराणसी जिले में किराये पर कमरा लेकर रहने वाली युवती एनजीओ में काम करती है। युवती से उसके साथी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्त सिपाही से भी युवती पर शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए मजबूर करवाया। मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
woman working in an NGO molested by her friend and UP Police constable in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के बेनीपुर रोड, पहड़िया क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहने वाली एक युवती के साथ काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उस युवक के सिपाही दोस्त ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रकरण को लेकर लालपुर पांडेयपुर थाने में अंबेडकर नगर जिले के म्योरी गांव निवासी नवीन यादव उर्फ सूरज और सिपाही विवेक यादव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह है मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से गाजीपुर की रहने वाली है और एक एनजीओ में काम करती है। कामकाज के दौरान उसकी मुलाकात नवीन यादव से हुई, जो एनजीओ में ड्राइवर का काम करता था। नवीन उससे बात करने के बहाने खोजता था और एक दिन उसके कमरे पर आ गया। 
विज्ञापन


नवीन ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर अपने मोबाइल से खींच ली। इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन नवीन ने गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव बनाने लगी तो नवीन ने सिपाही विवेक यादव से कहा कि इस लड़की को रास्ते पर लाना है। सिपाही विवेक यादव ने पुलिस की धौंस देकर उसे शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed