{"_id":"669f397191ccfa8ef40ca224","slug":"woman-who-fell-into-ganga-river-from-boat-not-found-even-second-day-husband-pleaded-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरी पत्नी को खोज दो, बदले में सब कुछ ले लो...': पति ने लगाई गुहार, गंगा में गिरी महिला का अब तक नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरी पत्नी को खोज दो, बदले में सब कुछ ले लो...': पति ने लगाई गुहार, गंगा में गिरी महिला का अब तक नहीं लगा पता
Tue, 23 Jul 2024 10:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:33 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी के अस्सी घाट पर रविवार को नाव पर बैठकर गंगा आरती देख रही एक महिला गंगा में गिर गई। महिला के गिरने के बाद नाविक परिजनों को तुलसी घाट पर छोड़कर भाग गया। महिला आगरा की रहने वाली थी। वह अपने परिवार के साथ काशी घूमने आई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्सी घाट पर आरती देखने के दौरान गंगा में गिरीं अर्चना गुप्ता (56) का दूसरे दिन सोमवार को भी पता नहीं लगा। इस बीच जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों ने अर्चना की खोजबीन अस्सी से लेकर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट तक की।
विज्ञापन
वहीं, अर्चना के पति कृष्ण कुमार गुप्ता परिजनों और पुलिसकर्मियों से बार-बार एक ही बात कह कर बिलख रहे थे कि हादसे के बाद हमें गंगा में छलांग लगाने से न रोका गया होता तो मैं अपनी पत्नी को खोज निकालता।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अस्सी घाट पर नाव से गंगा आरती देख रही महिला नदी में गिरी, परिजनों को घाट पर छोड़कर भागा नाविक
विज्ञापन
आगरा के दयालबाग, कमलानगर निवासी व्यवसायी कृष्ण कुमार गुप्ता, पत्नी कमला, परिजनों और एक दोस्त के परिवार के साथ गत शनिवार को काशी भ्रमण पर आए थे। रविवार की शाम सभी लोग नमो घाट से नाव से अस्सी घाट आए।
अस्सी घाट पर नाव पर ही बैठकर सभी लोग गंगा आरती देखने लगे। उसी दौरान एक बड़ी नाव कृष्ण कुमार गुप्ता की नाव के बगल से गुजरी। इस पर लहर के कारण असंतुलित हुईं अर्चना सीधे गंगा में जा गिरीं। नाविक मदद करने के बजाय कहा कि गोताखोर बुला रहे हैं और सभी को तुलसी घाट पर छोड़ कर भाग गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और तब से अर्चना की खोजबीन जारी है।
...बदले में सब कुछ ले लो
सोमवार की सुबह अस्सी घाट पर परिजनों के साथ मौजूद कृष्ण कुमार गुप्ता की आंखों से आंसुओं की धार रुक ही नहीं रही थी। वह पुलिस और स्थानीय गोताखोरों से कह रहे थे कि मेरी पत्नी को खोज दो, उसके बदले में हमसे हमारा सब कुछ ले लो। परिजनों के साथ ही पुलिस कर्मी भी उन्हें ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं, परिजनों का कहना था कि क्या करने आए थे और क्या अनर्थ हो गया।