{"_id":"673e27ff0530293f28055ff1","slug":"woman-went-for-treatment-died-road-accident-identified-through-social-media-uproar-ensued-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने राैंदा, अस्पताल से बाहर निकले ही दर्दनाक हादसा; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने राैंदा, अस्पताल से बाहर निकले ही दर्दनाक हादसा; चालक फरार
Wed, 20 Nov 2024 11:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:49 PM IST
सार
Azamgarh News : हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर अतराैलिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में डाॅक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाश को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
100 शैय्या अस्पताल में इलाज कराने आई महिला को बुधवार की दोपहर सड़क पार करते हुए एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करी 11:30 बजे 100 शैय्या अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे को पार करते समय महिला को अंबेडकर नगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। धक्का मारने के बाद अज्ञात वाहन सवार आजमगढ़ की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरसिंह ने गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पीआरवी 5014 पुलिस, उपनिरीक्षक पवन शुक्ला, उप निरीक्षक मो. शाहिद खान भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतका की पहचान के लिए स्थानीय ग्राम प्रधान व सोशल मीडिया का सहारा लिया।
विज्ञापन
इसी दौरान थाना क्षेत्र के अतरौलिया निवासी राहुल सिंह ने मृतका की पहचान अपनी बुआ सीमा सिंह (55) पुत्री सूर्य नारायण सिंह वर्ष निवासी तिघरा टप्पा नेउरी थाना बसखारी अंबेडकर नगर के रूप में की। मृतका के चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।