फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman

शक्ति को और सशक्त बना रहे महिला संगठन

Wed, 13 Jan 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
woman
वाराणसी। कहते हैं ठान लो तो नामुमिकन कुछ भी नहीं। चाहे फिर लक्ष्य कितना ही कठिन क्यों न हो। कुछ ऐसा ही उदाहरण हैं वाराणसी के महिला क्लब। जो महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। क्लब न केवल समय-समय पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करता है, बल्कि जरूरत के समय में महिलाओं, किशोरियों, गरीब बच्चों की मदद भी करता है। ये संगठन भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्त रहने वाली महिलाओं को उनके कामों के बीच उनके सपनों को उड़ान देते हैं।
विज्ञापन

विदुषी महिला मंडल
महिलाओं, किशोरियों को बना रहीं हुनरमंद
क्लब की अध्यक्ष रमा सिंह बताती हैं कि समाज की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और किशोरियों को हुनरमंद बनाना विदुषी महिला मंडल का मुख्य उद्देश्य है। क्लब की संस्थापक मनीषा अग्रवाल बताती हैं कि नारी शक्ति को आर्थिक रूप से जागरूक होना भी जरूरी है। इसी सोच के साथ हम हर साल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करते हैं। पार्टियों के साथ समाज के गरीब तबके की बेटियों को विवाह में मदद भी करते हैं।
विज्ञापन

स्थापना- 2002
संस्थापक - मनीषा अग्रवाल
चार्टर प्रेसीडेंट- अंबिका अग्रवाल,
अध्यक्ष- रमा सिंह
मुख्य अधिकारी- गरिमा टकसाली, पूजा अग्रवाल, हिमानी जायसवाल, अर्चना अग्रवाल
संगिनी सुरभि क्लब
संभ्रांत महिलाओं को मंच देना है उद्देश्य
क्लब की अध्यक्ष पूनम महेश्वरी बताती हैं कि महिलाएं भागदौड़ भरी लाइफ में इतनी व्यस्त हो गईं हैं कि वह खुद का ख्याल रखना भी भूल जाती हैं। उनके सपनों को उड़ान व मंच देने के लिए इस क्लब की स्थापना की गई थी। क्लब की मेंबर्स के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक व मोटीवेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां उनको अपना बिजनेस शुरू करने के तरीके भी सिखए जाते हैं कि कैसे वह कम खर्च में अपना बिजनेस शुरू कर सकती है। इसके साथ ही अपनी सामाजिक दायित्वों के तहत किशोरियों को सैनेटरी पैड वितरण, गरीब व असहाय लोगों की मदद, महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थापना- 2011
चार्टन प्रसीडेंट- गौरी केडिया
अध्यक्ष पूनम महेश्वरी
मुख्य अधिकारी- ज्योति चांडाक, मनीषा किशनानी, शालिनी रस्तोगी, मीना पांड्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed